सोमवार, 2 अप्रैल 2012

Arya samaj in kanpur

आर्य समाज विश्व बैंक कानपुर नगर में आपका स्वागत है 


आर्य समाज विश्व बैंक कानपुर नगर की एक नव स्थापित आर्य समाज है.यह आर्य समिति आर्य समाज के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से बनाई गयी है.ग्रामीण क्षेत्रों और दलित क्षेत्रों में हो रहे धर्मान्तरण को रोकने के लिए यह आर्य समाज कटिबद्ध है.इसके प्रधान श्री रविन्द्र आर्य स्वयं आर्य जगत के उच्चकोटि के प्रचारक हैं.उनके अनुसार आर्य समाज को भवन बनाने के बजाय आर्य बनाने पर ध्यान देना चाहिए.यह समिति प्रत्येक रविवार को कानपुर नगर के आस पास के इलाके के गाँव में वैदिक प्रचार के कार्यक्रम आयोजित करेगी.जिसमें प्रातः काल तीन घंटे हवन और प्रवचन का कार्यक्रम होगा और शाम को तीन घंटे भजन और प्रवचन का कार्यक्रम किया जायेगा.इस आर्य समाज के बैनर तले साल में दो बार पुरोहित प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा जिसमें भाग लेने वाले लोगों को प्रशिक्षण देकर संस्कार कराने की योग्यता का प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा.गाँव गाँव में आर्य समाज की स्थापना करना और आर्य सदस्यों का निर्माण करना इस आर्य समाज का मुख्य उद्देश्य होगा.यह आर्य समाज एक प्रचारक निर्माण कार्यक्रम भी आरम्भ करेगी जिसमें कानपुर नगर में सेवानिवृत हो चुके लोगों को उनकी इच्छानुसार वानप्रस्थ की दीक्षा देकर उनको ग्रामीण क्षेत्रों में आर्य समाज के प्रचार प्रसार में लगाना और कानपुर नगर में बंद पड़ी आर्य समाजों के ताले खोलकर उनमें साप्ताहिक हवन और सत्संग कराने का दायित्व दिया जायेगा.दलित क्षेत्रों में विधर्मी हो चुके लोगों को समाज की मुख्य धारा में वापस लाने का कार्य भी यह आर्य समाज करेगी.यदि आप भी इस पावन कर्त्तव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनना चाहते हैं तो कृपया हमारी वेबसाईट www.aryasamajworld.com पर जाकर आर्य साहित्य में सदस्यता फार्म को भरकर 251 रुपये के मनीआर्डर के साथ भेजें.कानपुर नगर के लोग हमारी आर्य समाज के सदस्य बनने के लिए आर्य समाज के कार्यालय में आकर 251  रुपये जमा करके सदस्य बन सकते हैं.किसी भी जानकारी के लिए आप कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं.आर्य समाज विश्व बैंक का संपर्क सूत्र 05122680045  है.आर्य समाज के उत्थान में उपयोगी सुझावों के लिए आप सादर आमंत्रित हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें